फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पूजा-अर्चना कर रही थीं महिलाएं, अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, बाल-बाल बची जान

Thu, 29 Sep 2022 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह एक मकान की छत भरभराकर गिरने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। बताया गया कि आज सुबह के समय महिलाएं कमरे में नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा में व्यस्त थीं इसी बीच तेज धमाके के साथ छत भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सामान दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान घर के अंदर पूजा अर्चना कर रही महिलाएं बाल-बाल बच गई। हालंकि परिवार काफी देर तक अंदर ही फंसा रहा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकलवाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मकान गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  चरथावल ब्लॉक के अंतिम गांव मंगनपुर में पूजा-अर्चना करने के दौरान ग्रामीण सुरेश पुत्र टीकाराम के कच्चे मकान की छत गिर गई। घटना के वक्त परिवार की महिलाएं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रही थीं। अचानक मकान की कच्ची छत भरभराकर गिरने से परिवार में हड़कंप मच गया। जैसे तैसे सदस्यों ने जान बचाई लेकिन वे मलबा गिरने से मकान के अंदर ही फंस गए।  

यह भी पढ़ें: Admission 2022: शाकंभरी देवी विवि में स्नातक के लिए दोबारा पंजीकरण 30 सितंबर से
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाका होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और परिजनों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनके पास एक ही मकान था। फिलहाल उनके रहने की भी मुश्किल खड़ी हो गई है।  

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment 2022: अग्निपथ पर खूब दौड़े मुरादाबाद की सदर, नौगांवसादात और धनौरा तहसील के युवा

वहीं भाकियू नेता और जिला पंचायत सदस्य के पति विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बातचीत की और अधिकारियों को अवगत कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें