फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar:संगम एक्सप्रेस में अलाव तापने पर रेलवे ने जुटाई जानकारी, BKU नेता गौरव टिकैत से मिले RPF अधिकारी

Wed, 17 Jan 2024 08:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ से प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस में आग जलाकर तापने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने भाकियू नेताओं से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
भाकियू के कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस में कागज जलाकर तापने के मामले में रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। किसानों के साथ ट्रेन में सवार भाकियू नेता गौरव टिकैत से भी वीडियो दिखाकर जानकारी ली। टिकैत ने कहा कि किसी भी किसान ने ऐसा नहीं किया है, किसी अन्य यात्री ने कागज जलाए होंगे।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को भाकियू नेता गौरव टिकैत के साथ कार्यकर्ता मेरठ से  प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह रेल मंत्रालय को संगम एक्सप्रेस में हाथ तापने का फोटो भेजा गया, जिस पर मंत्रालय सक्रिय हुआ।

कानपुर में ट्रेन रूकी तो आरपीएफ और अन्य अधिकारी ट्रेन में भाकियू नेता गौरव टिकैत से मिलने पहुंचे। उन्हें वीडियो दिखाते हुए कहा कि मंत्रालय तक जानकारी गई है।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि किसानों ने ऐसा नहीं किया। किसी अन्य यात्री ने कागज जलाए होंगे। किसान तो गन्ना मूल्य की लड़ाई लड़ने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं। किसान कभी भी नकारात्मक कार्य नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें