फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: शादी को लेकर विवाद के बाद पंकज ने की थी तानिया की हत्या

Sun, 22 Oct 2023 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

17 अक्तूबर को आरोपी विपिन ने युवती के परिजनों को बीमारी के कारण प्रयागराज में मौत की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Shamli Police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी तान्या की हत्या आरोपी पंकज ने शादी को लेकर हुए विवाद के बाद की थी। आरोपी ने सोते हुए पीड़िता का तौलिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी युवती तानिया 15 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। उसकी मां ने कसबे के ही दुकान संचालक विपिन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें: Blast in Factory: फूस की छत, मिट्टी की दीवार, मजदूरों की मौत के बाद गमजदा परिवारों को आर्थिक मदद की दरकार

विज्ञापन
Trending Videos

17 अक्तूबर को आरोपी विपिन ने  युवती के परिजनों को बीमारी के कारण प्रयागराज में मौत की जानकारी दी थी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मुंह दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया।  अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। 

थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह यादव ने बताया की पुलिस ने आरोपी विपिन को रविवार को दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित ग्राम शिवपुरी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तौलिया, घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई।  विपिन थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध थाना मीरापुर पर अवैध शराब के करीब आधा दर्जन मुकदमे भी दर्ज है। 
 
विज्ञापन

इस तरह की गई हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका तान्या मीरापुर में ही विपिन की दुकान पर काम करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। विपिन पहले से ही शादीशुदा था। दोनों शादी करने के प्रयागराज गए और वकील से सलाह की। अधिवक्ता ने विपिन से कहा कि कानूनी शादी के लिए पहली पत्नी को तलाक देना होगा। इसके बाद दोनों कमरे पर लौटे और झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद तान्या सो गई तो विपिन ने सोते हुए तौलिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों को कॉल कर बीमारी से मौत की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें