फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, गले में बंधी मिली बेल्ट

Wed, 26 Dec 2018 04:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गले में बेल्ट बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। यहां मंगलवार को भी एक महिला की लाश बोरे में बंद पड़ी मिली थी। लगातार हो रही सनसनीखेज वारदातों से इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि खतौली में मंगलवार शाम से लापता गांव सरधना निवासी 27 वर्षीय अरुण पुत्र ब्रजपाल की हत्या कर लाश को मंडी के पीछे जंगल में गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक अपने पिता के साथ गाड़ियों की कमानी ठीक करने का काम करता था। वह कल शाम छह बजे दुकान बंद करके साइकिल से घर के लिए चला था। जो घर वापस नहीं लौटा। 

वहीं गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम की अपहरण के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। उसकी बोरे में बंद हाथ-पैर बंधी हालत में लाश गंगनहर में झाड़ियों में अटकी मिली थी। पुलिस की गिरफ्त में आए दंपति समेत तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया। हत्या के पीछे रुपये के लेनदेन का मामला बताया गया था। महिला नगरपालिका खतौली से वर्ष 2012 में चेयरमैन पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुकी थी। महिला आठ दिन पहले लापता हो गई थी।

वहीं पुलिस पकड़ में आए हत्यारोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है। खतौली के मोहल्ला ढाकन चौक निवासी सुरैय्या बेगम (50) पत्नी सपा नेता चौधरी मेहरबान 18 दिसंबर को इस्लामनगर निवासी महिला से उधार दिए गए रुपये लेने की बात कहकर घर से गई थी। 

इसके बाद से ही वह लापता थी, जिसकी गुमशुदगी बेटी हुमा ने दर्ज कराई थी। सोमवार को ही परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस ऑफिस पर जमकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार सुबह पुलिस ने मोहल्ला इस्लामनगर निवासी जाहिदा, उसके पति नवाब व इमरान को हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में सुरैय्या की गला घोंटकर हत्या करने और लाश को बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंकने का जुर्म कबूल किया। इस पर पुलिस ने दोपहर बाद हत्यारोपियों की निशानदेही पर गंगनहर से बोरे में बंद सुरैय्या बेगम लाश को बरामद कर लिया, जिसे आनन-फानन में मोर्चरी भेज दिया। हत्यारोपियों ने उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद हाथ-पैर बांधकर बोरे में डाला गया था। 

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेनदेन के विवाद में सुरैय्या की हत्या की गई है, जिसके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हंगामे की आशंका के चलते पीएसी के साथ ही कई थानों की फोर्स को भी कस्बे में ही तैनात है। सुरैय्या बेगम ने वर्ष 2012 में खतौली नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें