यूपी के बागपत जिले में आज सुबह तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति समेत छह छात्र घायल हो गए। घटना से इलाके में बुरी तरह हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दिल्ली बस स्टैंड पर अचानक एक गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।