फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके से फटा गैस सिलेंडर, बाप-बेटा झुलसे, एक माह बाद होनी हैं बेटी की शादी

Fri, 25 Jan 2019 02:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घर में गैस सिलेंडर फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुज़फ्फरनगर शहर में गुरुवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग गई। इस दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे परिवार के लोग आग में झुलस गए।

विज्ञापन


वहीं तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की तो परिवार के कई लोग आग में झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में गुरुवार रात शब्बीर पुत्र महफूज के घर के आंगन में एलपीजी का सलेंडर रखा था। रात में करीब 11 बजे शब्ब्बीर को घर के आंगन में तेज रोशनी दिखाई पड़़ी। उसने बाहर निकलकर देखा तो सिलेंडर में आग लगी थी। शब्बीर व बेटे हैदर सहित परिजनों ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया तो वो भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चीख-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सिलेंडर में लगी आग को बढ़ता देख परिजन सहित आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आये। इसके बाद कुछ देर बाद सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। 

बताया गया कि शब्बीर की बेटी हुमा की एक माह बाद शादी हैं। सिलेंडर में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घर में रखा हजारों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें