किसानों का 507 करोड़ का भुगतान किया
मुजफ्फरनगर जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिल खतौली गन्ना मूल्य भुगतान में भी अच्छी स्थिति में हैं। चीनी मिल गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन के साथ गन्ना मूल्य भुगतान में भी आगे चल रही है।
इस सत्र में मिल किसानों का 507 करोड़ का भुगतान अब तक कर चुकी है। मिल ने 15 मार्च तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। मिल इस सत्र का 67.65 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।
अन्य राज्यों की मिल नहीं आ पाई मुकाबले में
गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन में देश की टॉप लिस्ट में सभी चीनी मिलें यूपी की हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक की मिलें प्रतिस्पर्धा में नहीं आ सकीं। हरियाणा में पहले नंबर पर रहने वाली यमुनानगर की चीनी मिल केवल 164 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की कर पाई।
कर्नाटक में पहला स्थान पाने वाली गोदावरी मिल 152 लाख 66 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर पाई और गुजरात में पहले स्थान आने वाली बारदौली मिल केवल 151 लाख 34 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई कर पाई।