फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा देशद्रोही निकले तो मिले कड़ी सजा, जिंदगी भर नहीं देखेंगे उसका मुंह, सदमे में परिजन

Sat, 05 Jan 2019 11:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े गए रिजवान-सोनू और रिजवान के पिता एजाज अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अहमदनगर कैंट एरिया में संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े गए गांव सोरम निवासी रिजवान और सोनू चौधरी के परिजन पूरे घटनाक्रम से सदमे में हैं। उनका कहना है कि यदि बेटा देशद्रोही निकले तो उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वे जिंदगी भर उनका मुंह तक नहीं देखेंगे। 

विज्ञापन

      
गांव सोरम निवासी रिजवान और सोनू चौधरी के परिवार ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं। रिजवान के पिता एजाज अली तो आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हैं, जो बेटे के संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े जाने से बेहद आहत हैं। भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने 28 साल देश की सेवा की है। देश से वफा उनके खून में हैं और उन्होंने अपने दोनों बच्चों रिजवान और फैजान को ऐसे संस्कार नहीं दिए कि वे देश के खिलाफ जाकर कोई भी कृत्य कर सकें। बेटे पर यकीन जताते हुए कहा कि उनका बेटा न तो गांव को शर्मिंदा कर सकता है और न ही उनका सिर शर्म से झुका सकता है। उन्होंने देश के कानून पर पूरा विश्वास जताया। कहा कि वे बेटे की पैरवी नहीं करेंगे और उन्हें पूरा यकीन है कि जांच के बाद उनका बेटा बेकसूर साबित होगा और खुद घर लौट आएगा।

विज्ञापन

वहीं, सोनू चौधरी के पिता डेयरी संचालक नियाज अली का कहना है कि उनका बेटा ऐसा नहीं है। वह एक जनवरी को ही कपड़ों की फेरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। हो सकता है कि वह जानकारी के अभाव में प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया हो। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस से ही उनके पास बेटे के पकड़े जाने का फोन आया था, जिसके बाद उन्हें भी वेरीफिकेशन कराने के लिए कहा गया है। नियाज अली ने भी देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताते हुए महाराष्ट्र जाने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि बेटा बेकसूर है और जांच के बाद वह खुद ही घर लौट आएगा।

बेटे की जानकारी देते हुए बिलख पड़े एजाज अली
गांव सोरम निवासी आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल एजाज अली बेटे रिजवान के बारे में बताते हुए बिलख पड़े। कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा हो सकता है। हालांकि उन्हें देश के कानून के साथ ही अपने अल्लाह पर भी पूरा यकीन है कि वे उनका सिर शर्म से झुकने नहीं देंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें