फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, रविदास मंदिर में बाबा श्यामदास की मूर्ति खंडित

Sat, 05 Jan 2019 11:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अंजान शहीद में ग्रामीणों के हंगामे के बाद तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में शरारती तत्वों ने कस्बा नकुड़ में माहौल बिगाड़ने की साजिश कर दी। संत रविदास मंदिर में स्थित बाबा श्यामदास की मूर्ति खंडित कर दी गई। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जिम्मेदार लोगों को नई मूर्ति लाने के लिए भिजवा दिया गया।

विज्ञापन

        
शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने कस्बा नकुड़ के मोहल्ला चौधरीयान स्थित रविदास मंदिर में स्थापित बाबा श्याम दास की मूर्ति खंडित कर दी। शनिवार सुबह जैसे ही मोहल्ले के लोग मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे तो मूर्ति खंडित देख रोष फैल गया। तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में सीओ यतेंद्र नागर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं मंदिर में शीघ्र ही नई मूर्ति स्थापना कराने का आश्वासन दिया।

मंदिर कमेटी के प्रधान हरिकिशन, अमर सिंह, अशोक, सचिन, राजा, प्रेमचंद, संदीप कर्णवाल, त्रिलोकचंद, बाबूराम, अतरसिंह, महीपाल व ओमपाल आदि ने बताया कि बाबा श्याम दास ने काफी वर्ष तक मंदिर की सेवा की। वर्ष 1993 में वह स्वर्गवासी हो गए थे। इसके बाद मंदिर में उनकी मूर्ति की स्थापना कराई गई थी। प्रत्येक वर्ष मंदिर में बड़े ही श्रद्धाभाव से उनकी बरसी मनाई जाती है।

सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि समाज के कुछ जिम्मेदार लोगों को नई मूर्ति लाने के लिए भेजा गया है और मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि शाम तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई। मामले की जांच की जा रही है।        

नकुड़ में मूर्ति खंडित होने के मामले में एक अफवाह भी फैली। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पोस्ट डाल दी कि नकुड़ में संत रविदास की मूर्ति खंडित कर दी गई है, जबकि मूर्ति बाबा श्यामदास की खंडित हुई थी।  
      
एहतियातन पुलिस तैनात
मूर्ति खंडित किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। मंदिर के पास दिन भर पुलिस तैनात रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें