फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : ईख के खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, कुछ दिन पहले ही आया था जेल से बाहर

Mon, 06 Sep 2021 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

कुछ माह पहले भी चरथावल पुलिस ने तमंचे के साथ लूट की योजना बनाने के आरोप में सोनू त्यागी को जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही यह जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला जेल के बंदी रक्षक चुन्नी लाल के हत्यारे हिस्ट्रीशीटर का शव सोमवार सुबह ईख के खेत में मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस हत्या को लेकर मौके पर छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरथावल थानाक्षेत्र के चोकड़ा में ईख के खेत में एक शव पड़ा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: किसानों में दिखी परिवर्तन की आग: - कहा वोट की चोट से मोदी-योगी को करेंगे सत्ता से बाहर, मोर्चा नेताओं ने खूब सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव की पहचान चोकड़ा निवासी, हिस्ट्रीशीटर सोनू त्यागी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह जनपद के कुख्यात रहे विक्की त्यागी गैंग का शार्प शूटर था। विक्की त्यागी के कहने पर उसने सात साल पहले जिला जेल के बंदी रक्षक चुन्नीलाल की जेल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

कुछ माह पहले भी चरथावल पुलिस ने तमंचे के साथ लूट की योजना बनाने के आरोप में सोनू त्यागी को जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही यह जेल से छूटकर आया था। सोनू चरथावल थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा था जिस पर कई मुकदमे दर्ज थे। 

देर रात ग्राम चोकडा में ईख के खेत मे सोनू का शव पड़ा मिला, सुचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें