फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, जमकर मारपीट व पथराव, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

Mon, 15 Jul 2024 03:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली के गांव मढकरीमपुर में घुड़चढ़ी के दौरान अनुसूचित समाज और राजपूत समाज के बीच पथराव और मारपीट में दो युवक घायल हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमृत कुमार की सुबह के समय घुड़चड़ी चल रही थी, जब वह राजपूत समाज के मोहल्ले में पहुंचे तो इसी दौरान कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इस दौरान मारपीट में एससी समाज के अजय और राजपूत समाज से हैप्पी घायल हो गया।

सूचना मिलने पर सीओ ने मंसूरपुर पुलिस और खतौली पुलिस के साथ गांव में डेरा डाल लिया है। पुलिस दोनों पक्षों को समझने में लगी है। दोनों पक्षों में तनाव बना है। एससी समाज की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें