फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: काकड़ा-सिसौली मार्ग पर संजीव बालियान के नाम का शिलापट तोड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

Mon, 25 Apr 2022 05:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में काकड़ा-सिसौली मार्ग बनने से पहले ही उसमें अड़चन आने लगी हैं। मार्ग के शिलान्यास के कुछ घंटों बाद ही असामाजिक तत्वों ने सिसौली के हडौली मार्ग पर लगा पत्थर तोड़ डाला। रविवार को ही केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मार्ग का शिलान्यास कर पत्थर यहां रखा था। 
 
विज्ञापन
शिलान्यास का टूटा हुआ पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा रविवार के काकड़ा-सिसौली मार्ग का शिलान्यासस किए जाने के चंद घंटों में ही असामाजिक तत्वों ने शिलापट को तोड़ डाला। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मामले को संज्ञान में लेकर कारवाई की मांग की। 

विज्ञापन


यह भी पढें: बड़ी कार्रवाई: बागपत में भूमाफिया यशपाल तोमर की 1 करोड़ 18 लाख की संपति को किया कुर्क, एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार रविवार को काकड़ा-सिसौली मार्ग का शिलान्यास करने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान विधायक उमेश मलिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह शिलान्यास किया गया शिलापट टूटा हुआ मिला। जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर उचित कारवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बताय कि सिसौली में काकड़ा-सिसौली मार्ग बनने जा रहा है। जिसका शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालिया खुद करने पहुंचे थे। सिसौली के हडौली मार्ग पर ये शिलान्यास का पत्थर लगाया गया था। जो रातोंरात असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें