फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दोस्तों ने फोन कर बुलाया और फिर गोलियों से भून डाला, छात्र की हत्या से इलाके में सनसनी

Fri, 30 Nov 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

यूपी के मेरठ शहर में एक छात्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में गुरूवार देर रात को 15 वर्षीय किशोर निकेत गुर्जर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसके सिर और कमर में तीन से चार गोलियां लगी है। निकेत इंटरमीडिएट का छात्र था।

घटना से पहले उसके एक दोस्त की कॉल उसके मोबाइल फोन पर आई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। बाद में उसका गोलियों से छलनी शव गांव की दूसरी बस्ती में पड़ा मिला। परतापुर पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन

घाट गांव निवासी निकेत गुर्जर (15) पुत्र सुंदर गुर्जर एक कॉलेज में इंटर का छात्र था। बताया गया कि गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर उसे अपने साथ कहीं चलने के लिए कहा था। बाद में उसका दोस्त निकेत के घर पहुंचा और बताया कि निकेत के साथ कहीं जाना था, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। परिजनों ने बताया कि निकेत तो घर में नहीं है। 

इसके बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने गांव में तलाश की तो उसका शव दूसरी बस्ती में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी कनपटी से सटाकर गोली मारी गई थी, जिससे उसका भेजा बाहर आ गया था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह और इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काटा हंगामा
मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने निकेत के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में मौजूद थी।
 
दोस्त, ग्रामीणों से पूछताछ
पुलिस अधिकारियों ने निकेत के दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें