फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मर्डर: चाचा ने अपने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 07 Oct 2022 04:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे को मौत के घात उतार दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा में मामूली बात को लेकर शराब के नशे में चाचा ने भतीजे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर चाचा फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने चाचा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए चाचा की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


किठौर थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा में देर शाम विनोद पुत्र भूले अपने भतीजे रविंद्र पुत्र विजयपाल के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद चाचा विनोद ने भतीजे रविंद्र पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: Murder Case: दीपक हत्याकांड में नया मोड़, आईजी ने बागपत पुलिस को सौंपी जांच, गांव पहुंची एसओजी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि भतीजे पर चाकू से वार कर चाचा मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन घायल को मेरठ अस्पताल ले गए। जहां रविंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: कुश्ती खेल में तगड़ा झटका: छलका खिलाड़ियों का दर्द, अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान हुए भावुक, तस्वीरें

थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें