बताया गया कि मृतका प्रतिमा सरधना थानाक्षेत्र के नानू गांव में प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका थी। उनके एक भाई व दो बहने हैं। प्रतिमा की साल 2009 में देवेंद्र उर्फ हैप्पी के साथ शादी हुई थी। दोनों का एक दस साल का बेटा भी है। देवेंद्र के पिता सेवानिवृत वकील हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि बेरोजगार होने की वजह से वह काफी समय से डिप्रेशन में था। वहीं पत्नी बेरोजगार होने की वजह से उसे अक्सर टॉर्चर करती थी।
यह भी पढ़ें: थप्पड़ का खौफनाक बदला: बीटेक के छात्र का कत्ल, पिता से फोन पर हुई थी ये आखिरी बात... देखें मर्डर की तस्वीरें
पिछले दिनों दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई जो मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान पत्नी ने देवेंद्र को चाटा मार दिया था। जिसे देवेंद्र बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रच डाली।
गुरुवार को पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवेंद्र ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। इसके बाद वह कंकरखेड़ा थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।