फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत

Wed, 05 Jul 2023 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में महिला की हत्या कर दी गई। महिला सवा महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने इस पूरी वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रीमा की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि वही निकला, जिस पर पुलिस को शक था। पढ़ें पूरी स्टोरी।  
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में खिर्वा नौआबाद में सोमवर को खेत में गई रीमा (30) की गला दबाने के बाद सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। रीमा जंगल में चारा लेने के लिए गई थी। फॉरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक वह सवा महीने की गर्भवती निकली, ऐसे में पुलिस उसके फोन की कॉल डिटेल निकाल कर उसके नजदीकी को तलाशने में जुटी थी। माना जा रहा था कि महिला के नजदीकी ने ही उसकी हत्या की है। गांव के एक युवक पर शक होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: कलयुग के श्रवण कुमार दादा-दादी को कांवड़ में लेकर पहुंचे मेरठ, दादी बोली- ऐसा पोता सबको मिले
विज्ञापन

पुलिस ने गहन तहकीकात की तो सामने आया कि यह नजदीकी कोई और नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी ने सारा सच उगल दिया।

उसने स्वीकार किया कि अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने रीमा की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी दोस्तों को भी पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर गायब मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

यह थी घटना
सरधना के खिर्वा नौआबाद गांव के जंगल में सोमवार को किसान चरण सिंह खेत में सिंचाई करने के लिए गए थे। चकरोड पर एक महिला का शव पड़ा देखकर उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की पहचान गांव की रामबीरी उर्फ रीमा पुत्री चंदर के रूप में हुई। रीमा के गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह, सीओ शिव प्रताप सिंह और सरधना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही थी। जिसके बाद मंगलवार शाम को पुलिस को कामयाबी हाथ लगी और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत का कारण आया है।

मायके में रह रही थी रीमा
रीमा की माता सुरेंद्री ने बताया कि बेटी की शादी 2015 में टेहरकी गांव में अरुण से हुई थी। शादी के छह माह बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। जिसके बाद वह मायके में ही आकर रहने लगी थी। रीमा के दो भाई रविंद्र और रामवीर हैं। पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें