फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में भाजपा पार्षद की पिटाई, खूब चले लाठी-डंडे, पांच लोग हुए घायल, रोड पर घंटों चलता रहा हंगामा

Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में भाजपा पार्षद की पिटाई कर दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा पार्षद की पिटाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मोहनपुरी में बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की पिटाई कर दी। जानकारी लगने पर भाजपा के पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी व पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाजपा पार्षदों की प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की हुई। प्रवर्तन दल के पक्ष से जिम संचालक मोहित चिकारा पहुंच गए। पार्षदों और जिम संचालक में लाठी-डंडे चल गए। इसमें पांच लोग घायल हो गए। चार घंटे तक जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


पार्षद ने प्रवर्तन दल पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेकर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाया था। प्रवर्तन दल, भाजपा पार्षद और जिम संचालक ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर तीन तहरीर दी हैं।

जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वार्ड-44 मोहनपुरी में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह और नगर निगम के कर्मचारियों को लेकर बुधवार सुबह सफाई करने पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे तक पार्षद उत्तम सैनी की मौजूदगी में सफाई अभियान चलाया गया। उसके बाद डॉ. हरपाल सिंह ने मोहनपुरी स्थित कचहरी नाले पर अतिक्रमण हटाने के लिए निगम से प्रवर्तन दल को बुलाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान भेदभाव का भाजपा पार्षदों ने आरोप लगा दिया। प्रवर्तन दल के लीडर जसवंत तोमर की पार्षद से हाथापाई हो गई। प्रवर्तन दल से सेवानिवृत हवलदार अनिल अधाना फोन से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान पार्षद के साथी ने मोबाइल पर झपट्टा मारकर वीडियो बंद करा दी है। आरोप है कि प्रवर्तन दल की टीम ने पार्षद की पिटाई कर दी और अपना मोबाइल वापस लिया।

जानकारी पर भाजपा के पार्षद और कार्यकर्ता पहुंच गए। प्रवर्तन दल के पक्ष से मोहनपुरी निवासी जिम संचालक मोहित चिकारा वहां पर पहुंचे। मोहित ने पार्षद पर टिप्पणी कर दी। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और मोहित की मारपीट हो गई। भाजपा पार्षद ने प्रवर्तन दल और मोहित चिकारा सहित कई लोगों पर मारपीट, चेन लूटने और कनपटी पर तमंचा तानने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। मोहित चिकारा ने भाजपा के तीनों पार्षदों के खिलाफ तहरीर दी।

रिश्वत लेता प्रवर्तन दल, अब गुंडागर्दी पर उतर गया
भाजपा पार्षद उत्तम सैनी का कहना है कि प्रवर्तन दल द्वारा 10-10 हजार की रिश्वत लेने की शिकायत स्थानीय लोगों ने मुझसे की थी। यह बात मैंने प्रवर्तन दल की टीम से कही थी। जिस पर प्रवर्तन दल ने मेरे से मारपीट की। अब प्रवर्तन दल गुंडागर्दी पर उतर गया है। जिम संचालक को प्रवर्तन दल की टीम ने मेरे खिलाफ उकसाया था। मेरा जिम संचालक मोहित चिकारा से कोई विवाद नहीं है। मोहित से मेरा समझौता भी हो गया है।

मोबाइल छीनने के बाद मामला तूल पकड़ा
प्रवर्तन दल के इंचार्ज सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान ने बताया कि प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कहने पर टीम मोहनपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी। अतिक्रमण हटाने से पहले ही पार्षद उत्तम सैनी ने रिश्वत लेने का टीम पर झूठा आरोप लगाया। कहासुनी के दौरान टीम का सदस्य वीडियो बना रहा था। इसका पार्षद ने ही मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल वापस लेते समय हाथापाई हुई है, लेकिन पार्षद के साथ मारपीट करने का आरोप निराधार है। पार्षदों ने ही टीम के साथ हाथापाई की। पूरे मामले की जानकारी नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त को देने के बाद पार्षद उत्तम सैनी, संजय सैनी, अंशुल गुप्ता सहित कई लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां
विज्ञापन

मैंने प्रवर्तन दल को अतिक्रमण हटाने के लिए मोहनपुरी में बुलाया था। पार्षद ने रिश्वत का आरोप लगाया। इस पर प्रवर्तन दल के जसवंत तोमर की पार्षद से कहासुनी हुई। वीडियो बना रहे एक युवक ने मोबाइल छीन लिया। प्रवर्तन दल को मैंने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। नगर आयुक्त को सारी जानकारी दे दी है। - डॉ. हरपाल सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी

यह भी पढ़ें: 
अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें