नोएडा एसटीएफ ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की टीम ने मेडिकल पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा और गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो लाख रुपये के नकली नोट और नकली नोट छापने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार
बताया गया कि आरोपी नकली नोट छापने के बाद दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में धोखे से चलाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। एसटीएफ की टीम ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपी मीरापुरा जिला मुजफ्फनगर निवासी पप्पू तुल्हेड़ी, सरधना निवासी देशपाल उर्फ पप्पू, मुंडाली ग्राम कैथवाड़ा ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से दो लाख तीन हजार, छह सौ रुपये के नकली नोट व बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।