फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें मोदी, इसी कामना को लेकर कांवड़ लाएंगे भाजपा MLC, हरिद्वार के लिए जत्था रवाना

Wed, 12 Jul 2023 03:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें, इसी कामना को लेकर भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज कांवड़ लेने हरिद्वार गए हैं।
विज्ञापन
कांवड़ लेने जा रहे एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की कामना को लेकर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार रवाना हो गए हैं। शाम को वे हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाएंगे।

विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार को एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज डिफेंस कॉलोनी आवास से हरिद्वार के लिए 31 श्रद्धालुओं का जत्था लेकर रवाना हुए। इस मौके पर विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया आवास पहुंचे तो धर्मेंद्र भारद्वाज और श्रद्धालुओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।

यह भी पढ़ें: छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास के साथ देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। तीसरी बार फिर मोदी पीएम बनेंगे, इसी कामना को लेकर भोले बाबा की कांवड़ ला रहा हूं। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। आज शाम हरिद्वार गंगा में डुबकी लगाकर कांवड़ उठाएंगे। शिवभक्तों से जगह-जगह रुककर मोदी सरकार की नीतियों पर भी बात करेंगे।

यह भी पढ़ें: 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें