फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे आश्वासन के दम पर चुनाव जीतते आए हैं विधायक : अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठे आश्वासन के दम पर चुनाव जीतते आए हैं विधायक : अमित
विज्ञापन

जानीखुर्द। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी ने सोमवार को जानी खुर्द में की जनसभा में हर हाल में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसके लिये अमित जानी ने क्षेत्र की जनता से सहयोग मांगा।
जानी खुर्द में जानी गंगनहर पुल के समीप खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी ने कहा कि अभी तक सिवालखास क्षेत्र की जनता को झूठे आश्वासन देकर विधायक चुनाव जीतते आए हैं। जनसभा पर उमड़ी भारी भीड को देख अमित जानी ने कहा कि वह आप की ताकत के बल पर चुनाव जीत कर जरूर विधायक बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अमित जानी ने सिवाल खास क्षेत्र में अपनी सभी जनसभा और अन्य कार्यक्रम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बैनर तले किए हैं। लेकिन सोमवार को जानीखुर्द में हुई अमित जानी की रैली में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कोई झंडा बैनर नजर नहीं आया। वहीं मंच पर लगे बैनर पर केवल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव की फोटो ही लगी हुई थी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का नाम बैनर पर नहीं था। यह जनसभा के दौरान चर्चा में रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें