फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल के मकान पर ईडी का छापा, मीडिया की एंट्री नहीं, कई घंटों तक चली जांच

Wed, 14 Oct 2020 11:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची ईडी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के मकान पर बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने छापा मारा है। ईडी की टीम दो इनोवा कार में सहारनपुर पहुंची है। टीम स्थानीय पुलिस को लेकर इकबाल के मकान पर पहुंची। टीम मकान के अंदर जांच कर रही है। बताया गया कि ईडी की टीम लखनऊ से आई है। वहीं मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन


मुखौटा कंपनियों के जरिये प्रदेश की बंद चीनी मिलें खरीदने सहित अन्य मामलों को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रवर्तन निदेशालय के साथ ही सीबीआई भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर से दोस्ती... गिरफ्तारी के नाम पर यूपी पुलिस कर रही ड्रामा, आखिर कैसे दबोचा जाएगा राहुल काला
विज्ञापन


अवैध खनन करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हाजी इकबाल के भाई बसपा एमएलसी महमूद अली और अमित जैन के खिलाफ एनजीटी ने हाल ही में 50-50 करोड़ का जुर्माना लगाया था। उसकी वसूली के लिए गत छह अक्तूबर को ही आरसी जारी हुई थी।

जानिए पूरा मामला
मुखौटा कंपनियों के जरिये प्रदेश की चीनी मिलें खरीदने के मामले में लखनऊ से सहारनपुर पहुंची ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल और मुखौटा कम्पनी के डायरेक्टर सौरभ मुकुंद के घर पर छापा मारा। 

दरअसल, मामले में एसएफआईओ ने जांच की थी और फिर 2017 में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, मुखौटा कंपनियों के जरिये चीनी मिलें खरीदने का आरोप लगा था। अप्रैल 2019 में सीबीआई ने भी अपने थाने में यह मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

मुखौटा कंपनियों के निदेशक सौरभ मुकुंद के सहारनपुर स्थित साउथ सिटी में मकान पर बुधवार को एक टीम पहुंची। दूसरी टीम मिर्जापुर में पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल के घर पहुंची। इस दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस को भी अपने साथ रखा। 

बुधवार सुबह ही दोनों टीम उनके घरों में पहुंची और जांच में जुटी रही। इस दौरान पुलिसकर्मी मकानों पर तैनात रहे। किसी को भी मकान के अंदर नहीं जाने दिया और मकान में मौजूद लोगों को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। मीडिया कर्मियों से भी दूरी बनाकर रखी गई।

दोपहर एक बजकर 51 मिनट पर मिर्जापुर में हाजी इकबाल के मकान पर टीम ने ताले खोलने वाला बुलाया, उसको टीम मकान के अंदर ले गई। अनुमान है कि पूर्व एमएलसी के मकान में कुछ अलमारियों के ताले खुलवाए जा सकते हैं, जिनमें अहम दस्तावेज हो सकते हैं।

उधर, पूर्व एमएलसी ने ईडी के डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को ई-मेल भेजकर आरोप लगाया कि टीम कुछ प्राइवेट लोगों के साथ मिर्जापुर स्थित हमारे मकान में घुसी और सीसीटीवी तोड़ दिया। यह भी कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर है, बावजूद टीम छापा मारने पहुंची है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें