यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस बार वित्तविहीन व सहायता प्राप्त कॉलेजों का जलवा रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 29 टॉप-10 छात्रों में सरकारी स्कूल से एक भी नहीं है, जबकि जिले में राजकीय इंटर कॉलेजों की संख्या 47 है।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिणाम में वित्तविहीन व सहायता प्राप्त कॉलेजों का जलवा रहा। सरकारी कॉलेज दौड़ से बाहर नजर आए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में जिले के 29 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। सरकारी कॉलेज से एक भी छात्र इस बार टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है। मेरठ जिले में राजकीय इंटर कॉलेजों की संख्या 47 है।
विज्ञापन
हाईस्कूल परिणाम में जिले के 16 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। 14 छात्र वित्तविहीन कॉलेजों से हैं, जबकि दो छात्र सहायता प्राप्त कॉलेजों के हैं। इनमें 8 छात्र व 8 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट परिणाम में जिले के 13 छात्रों ने टॉप-10 में जगह पक्की की है।
इनमें 9 छात्र सहायता प्राप्त कॉलेज व 4 छात्र वित्तविहीन कॉलेज से हैं। 9 छात्राएं व 4 छात्रों ने जिला टॉप किया है। जिले में देहात व शहरी क्षेत्र में कुल 47 राजकीय इंटर कॉलेज हैं, जिनमें हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में जिले में टॉप-10 में जगह में शामिल न होने से सरकारी कॉलेजों ने निराश जरूर किया है।
विज्ञापन
राजकीय कॉलेजों का परिणाम सुधरेगा
जिले में 47 राजकीय इंटर कॉलेज संचालित हैं। राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत विभाग का लक्ष्य ऐसे छात्रों को शिक्षा देना है जो पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं, लेकिन कॉलेजों का परिणाम आने वाले परिणामों में सुधरेगा। - गिरजेश कुमार चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
जिले के हाईस्कूल के टॉप-10 छात्र
श्रेयांश कुमार - पहला स्थान - एसडीएसएसएम कंकरखेड़ा - वित्तविहीन
सवी विनीत यादव - दूूसरा स्थान - संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज मवाना - वित्तविहीन
मोहित सैनी - तीसरा स्थान - आदर्श इंटर कॉलेज दुल्हेड़ा जानी - वित्तविहीन
मोहम्मद हम्माद - चौथा स्थान - कृषक इंटर कॉलेज मवाना - सहायता प्राप्त
अंशिका - पांचवां स्थान - राजेश पायलट रानी नंगला - वित्तविहीन
अनुशा - छठा स्थान - बीएसएस इंटर कॉलेज शहाजहांपुर - वित्तविहीन
आकांशा विधूड़ी - छठा स्थान - संस्कार इंटर कॉलेज मेवा मवाना - वित्तविहीन
सिया - छठा स्थान - एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल मोहकमपुर- वित्तविहीन
अजय - सातवां स्थान - सिटी हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल इंद्रापुरम - वित्तविहीन
समीर - सातवां स्थान - किठौर पब्लिक इंटर कॉलेज - वित्तविहीन
सलोनी - आठवां स्थान - आरजी इंटर कॉलेज- सहायता प्राप्त
कितेश सिंह - आठवां स्थान - पीड़ी कन्या हाईस्कूल - वित्तविहीन
मानसी - नवां स्थान - संस्कार इंटर कॉलेज मेवा मवाना - वित्तविहीन
जय वर्मा - नवां स्थान - एसडीएचटी इंटर कॉलेज गंगानगर - वित्तविहीन
राघव प्रकाश - दसवां स्थान - सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल मवाना- वित्तविहीन
शिफा अंसारी - दसवां स्थान - सिटी प्राइड हाईस्कूल रोहटा रोड - वित्तविहीन
जिले के इंटरमीडिएट के टॉप -10 छात्र
सौरभ कुमार - पहला स्थान - एमएस इंटर कॉलेज रिठानी - वित्तविहीन
विश्वेन्द्र - दूसरा स्थान - रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना - वित्तविहीन
सानिया - तीसरा स्थान - त्रिशला देवी कनोहारलाल इंटर कॉलेज - सहायता प्राप्त
अंशु यादव - चौथा स्थान - दिगम्बर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज - सहायता प्राप्त
अंजना - पांचवां स्थान - केएसएसएस इंटर कॉलेज रासना - सहायता प्राप्त
सयान - छठा स्थान - स्टार अल्फलाह कॉलेज किठौर - वित्तविहीन
संध्या सिंह - सातवां स्थान - विद्या मंदिर शास्त्रीनगर - वित्तविहीन
अनुभव - आठवां स्थान - कृषक इंटर कॉलेज मवाना- सहायता प्राप्त
आशा सैनी - नवां स्थान - एसएचएम शिक्षा सदन जैननगर - सहायता प्राप्त
प्रियांशी - दसवां स्थान - आरजी इंटर कॉलेज - सहायता प्राप्त
तुलसी झा - दसवां स्थान - सनातन धर्म इंटर कॉलेज बुढ़ानागेट- सहायता प्राप्त
गुंजन - दसवां स्थान - दिंगबर जैन इंटर कॉलेज - सहायता प्राप्त
आसमा खान - दसवां स्थान - सीएलएम इंटर कॉलेज - सहायता प्राप्त
कम अंक वाले छात्र स्क्रूटनी के फार्म 12 जुलाई तक भरें
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में अंकों से निराश होने वाले छात्र स्क्रूटनी का फार्म 12 जुलाई तक भर सकेंगे। स्क्रूटनी फार्म के आवेदन ऑनलाइन होंगे। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने बताया अंकों को लेकर निराश छात्रों के लिए स्क्रूटनी फार्म भरें। जिसमें कोई बाध्यता नहीं है, फॉर्म कोई भी भर सकता है। उन्होंने बताया यूपी बोर्ड परिणाम के बाद यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की हमेशा की तरह तीन दिन का अवकाश हुआ है, बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा।