फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: लखनऊ में सपा की बैठक आज, प्रत्याशी के लिए होगा मंथन, मेरठ से कई दावेदार

Tue, 12 Mar 2024 12:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी की अहम बैठक है, जिसमें मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सपा की मंगलवार को लखनऊ में बैठक होगी। इसमें मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए पर प्रत्याशी को लेकर मंथन होगा। इसके बाद ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


सपा सूत्रों का कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। मेरठ से कई दावेदार हैं। पूर्व विधायक योगेश वर्मा, किठौर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, मुखिया गुर्जर, सांसद हरीश पाल के पुत्र नीरज पाल, सरधना विधायक अतुल प्रधान और सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी।

यह भी पढ़ें: CAA अधिसूचना जारी: मेरठ-बिजनौर समेत वेस्ट UP में बढ़ाई सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इनमें से टिकट की बाजी किसके हाथ लगती है, यह आने वाला समय बताएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए मेरठ से पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, इनके अलावा सपा के पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी आदि लखनऊ जा रहे हैं।

सपा का दामन थामेंगे पूर्व भाजपाई
सपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा में शामिल रहे एक पूर्व नेता जल्द ही सपा का दामन थामेंगे। यह नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। पिछले दिनों काफी चर्चा में भी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें