संचालन सतबीर वर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, विनोद मलिक, गज्जू पठान, जगदीश आर्य, दिमाग सिंह गुर्जर, सोमपाल प्रधान, हाजी गुलरेज़, ज़िला उर रहमान, इसरार अब्बासी, रामनिवास पाल, पंकज राठी, धर्मेंद्र तोमर, कृष्ण पाल राठी, डॉ. अमित ठाकरान, सुंदर गुर्जर, कैप्टन केपी सिंह उपस्थित रहे।
अनिल कुमार को मंत्री बनाए जाने पर खुशी
पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को रालोद कोटे से मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों ने खुशी मनाई। उनके समर्थकों ने छपार में खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे। इस मौके पर बबलू त्यागी, संजय त्यागी, राजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, दिनेश कुमार, प्रवीण प्रजापति, महक सिंह, रतनेश, नरेश त्यागी, देवदत्त त्यागी, शाहदाब, संजय प्रजापति मौजूद रहे।
वहीं, चरथावल के रूकनपुर गांव में दलित समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर अनिल कुमार के कैबिनेट मंत्री बनने पर जश्न मनाया। गन्ना समिति के पूर्व सचिव नरेश कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी की सराहना की।