फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: प्रधानमंत्री की रैली में मेरठ से जाएंगी 450 बसें, 25 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य

Mon, 22 Jan 2024 09:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत हासिल करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के अनुसार, पीएम मोदी 25 जनवरी को यहां से चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।  रैली को लेकर भाजपा समर्थक जुट गए हैं। मेरठ से 200 और जिले से 250 बसें एवं 800 छोटे वाहन ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में 25 जनवरी को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा समर्थक जुट गए हैं। महानगर से 200 और जिले से 250 बसें एवं 800 छोटे वाहन ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली में 25 हजार के कार्यकर्ता जाएंगे।

विज्ञापन


रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के नेतृत्व में मेयर कैंप कार्यालय सूरजकुंड पर बैठक हुई। रैली को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों से अधिक से अधिक लोगों को लेे जाने का लक्ष्य दिया गया। शहर विधानसभा की जिम्मेदारी मनोज गुप्ता, दक्षिण विधानसभा की राहुल गुप्ता और कैंट विधानसभा की जिम्मेदारी पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को दी गई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सरोजनी अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमलदत्त शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता, महिला आयोग सदस्य जयकरण गुप्ता, महामंत्री पियूष शास्त्री, विवेक रस्तोगी, वकुल रस्तोगी और मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राममय वातावरण: त्रेतायुग की अयोध्या सी सजी मेरठ नगरी, मंदिरों में श्रीराम की जय-जयकार, 1400 स्थानों पर आयोजन

विज्ञापन

हर विधानसभा से जाएंगी 60 बसें
भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से 60 बसें ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। हर विधानसभा क्षेत्र से दो सौ छोटे वाहन जाएंगे। जिले से कुल 240 बसें और आठ सौ छोटे वाहन जाएंगे।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: पश्चिमी यूपी में गूंज रही रामधुन, हर तरफ श्री राम का जयघोष, नौचंदी एक्सप्रेस का बदला नंबर

31 को जाएगी पहली ट्रेन
अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महानगर में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में महानगर पदाधिकारी को एक-एक मंदिर आवंटित किया गया। अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

पहली ट्रेन 31 जनवरी और दूसरी ट्रेन 7 फरवरी को मेरठ से अयोध्या राम मंदिर के लिए जाएगी। इसके लिए एक संयोजक मंडल में एक संयोजक सेक्टर पर बनाया जाएगा। सभी से जाने वाले लोगों की सूची ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें