फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death: धुआं देख पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा, अंदर जिंदा जल चुका था होमगार्ड, शव देख बिलखते रहे बेटे

Mon, 22 Jan 2024 09:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के जयदेवी नगर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जयदेवी नगर में शिव मंदिर के पीछे एक मकान में रखे गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। भीषण आग लगने से घर में मौजूद होमगार्ड की जिंदा जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटने से हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जयदेवी नगर में शनिवार देर रात तीन बजे होमगार्ड श्रीपाल सिंह के घर में आग लगी। घटना के समय बाहर सन्न्नाटा पसरा था। सुबह करीब चार बजे काॅलोनी के कुछ लोग जा रहे थे। उन्होंने मकान की खिड़की से धुआं निकलते देखा। उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो होमगार्ड की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कुछ लोगों का आरोप था कि दमकल की टीम देरी से पहुंची। इसके चलते पूरा घर जल गया। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि सुबह चार बजकर सात मिनट पर हमें सूचना मिली। इसके बाद तत्काल पहुंचे और आग पर नियंत्रण किया।

बेटे बिलखते रहे, सिर से उठा पिता का साया
होमगार्ड श्रीपाल सिंह की दो बेटी राधा व मनीषा और दो बेटे अविनाश व अमन हैं। राधा और मनीषा की शादी हो चुकी है। अविनाश की भी कुछ समय पहले शादी हुई थी। बेटे अविनाश और अमन सहित अन्य बुरी तरह बिलखते रहे। उनका कहना था कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया।

एफएसएल टीम ने की जांच, तैयार की जा रही रिपोर्ट 
हादसे के बाद दमकल के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। टीम ने यहां से फटा गैस सिलिंडर, अंगीठी और हीटर को बरामद किया गया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने डिलीट कराई फोटो और वीडियो 
काॅलोनी के रहने वाले कुछ लोगों ने हादसे के दौरान फोटो खींचे और वीडियो बनाए। इसमें होमगार्ड जिंदा जलते हुए दिख रहा था। पुलिस ने सभी फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया है। वहीं, भाजपा नेता अंकित चौधरी भी हादसे के बाद पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही घायल राधा को सही उपचार देने के लिए मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता से बातचीत की। उन्होंने सीएमओ को फोन कर परिवार के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें