फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला परिवार के पांच सदस्यों के साथ लापता, पति ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला परिवार के पांच सदस्यों के साथ लापता, पति ने दी तहरीर
विज्ञापन

सरधना। चार दिन पूर्व मोहल्ला खाकरोबान से एक महिला अपने दो बच्चों, दो ननदों व अपने भाई के साथ मायके जाने के लिए निकली थी। लेकिन वह न तो मायके पहुंची और न ही उसका कोई सुराग लगा। पति की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को गुमशुदगी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि मोहल्ला खाकरोबान निवासी प्रवीन पुत्र फकीरचंद ने रविवार को थाने में तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी मनी (27) का कुशावली गांव में मायका है। वह एक अप्रैल की सुबह साढे़ 10 बजे कुशावली जाने की बात कहकर घर के सामने से ई-रिक्शा में बैठकर निकली थी। पत्नी के साथ उसके दो बच्चे वंश (8), अंश (7), बहन सविता (17), शिवानी (13), साला हरिओम (12) के साथ गई थी। लेकिन वह न तो कुशावली पहुंची और न ही किसी रिश्तेदारी में पता चल सका। तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि महिला परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ई-रिक्शा से बस अड्डे तक पहुंची। वहां से बस में सवार होकर मेरठ आई। इसके बाद महिला की लोकेशन का पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। लापता महिला व उसके परिवार के सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें