फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Tue, 21 Dec 2021 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बुढ़ाना कस्बे के कांधला रोड की रहने वाली महिला रविवार को लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गई थी। तभी से वह लापता चल रही थी। मंगलवार को उसका जंगल में शव पड़ा मिला। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार से लापता चल रही महिला का मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कस्बे के कांधला रोड की रहने वाली महिला रविवार को लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गई थी। उसके वापस न आने पर पति ने आशंका व्यक्त करते हुए उसकी गुमशुदगी सोमवार को कोतवाली में दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का खौफ: मेरठ में केरल से लौटी सैन्य अधिकारी मिली कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि सुबह एचपी गैस एजेंसी के पास विज्ञाना रोड पर महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा है। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें