फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बदमाशों ने मोबाइल की दुकान पर बोला धावा, लाखों के मोबाइल व नगदी लेकर हुए फरार

Wed, 17 Jan 2024 03:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में बदमाशों ने एक मोबाइल की दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाश दुकान से नगदी और पांच लाख रुपये के मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परतापुर की घाट पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने मंगलवार देर रात मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला। चोर दुकान में रखी नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को चोरी की सूचना दी।

कुंडा के रहने वाले प्रदीप पाल की दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बनी कसाना मार्केट में पाल इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल की दुकान है। मंगलवार को रात आठ बजे प्रदीप अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
विज्ञापन

बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के शटर को टूटा हुआ देखकर मामले की जानकारी प्रदीप को दी। प्रदीप ने मौके पर पहुंच कर देखा तो बदमाश दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान से छह हजार रुपये सहित करीब पांच लाख रुपये कीमत के मोबाइल व एसेसरीज और कीमती मशीन चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें