दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
लूट करने के बाद बदमाश लिसाड़ी गेट की तरफ भागे, जहां बदमाशों ने गाड़ी का असली नंबर उतार कर नकली नंबर प्लेट लगा दी। कंकरखेड़ा पुलिस ने जीपीएस की मदद से बदमाशों की लोकेशन पता कर ली।
इसके बाद बदमाश पुलिस से बचते हुए कंकरखेड़ा के लाल मोहम्मदपुर नाले के पास पहुंचे। यहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों की कार में जोरदार टक्कर मार दी।
बदमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली चौकी प्रभारी को लग गई। गोली लगते ही चौकी प्रभारी जमीन पर जा गिरे। वहीं बदमाश कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।