बदमाशों ने सिपाही व होमगार्ड को देखते ही उनसे मारपीट कर राइफल लूटने का प्रयास किया। जिसपर सिपाही व होमगार्ड दोनो बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने सिपाही ललित से राइफल लूट ली और राइफल की बट से मारपीट करते हुए सिपाही ललित को घायल कर दिया, जिससे सिपाही जमीन पर जा गिरा। दोनों बदमाश राइफल लूटकर फरार हो गए।
वही घायल सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।राइफल लूटे जाने की घटना से पुलिस व क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। कोतवाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे ओर बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया।
सिपाही से राइफल लूट के बाद बॉर्डर पर स्थित पड़ोसी जनपदों के थानों को भी अलर्ट भेजा गया है। पड़ोसी जनपदों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।बदमाशों की मौके पर किसी ने वीडियों बना ली। बदमाशों की पहचान नही हो पाई है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए शीघ्र बदमाशों को दबोच कर राइफल बरामद करने का दावा किया है।