फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली का तार चोरी कर भाग रहे बदमाशों की बोलेरो पलटी, एक की मौत, आरोपियों से पूछताछ जारी

Wed, 24 Jan 2024 12:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में बिजली का तार चोरी करके भाग रहे बदमाशों की बोलेरो गाड़ी पलट गई। इस दौरान गाड़ी के नीचे दबकर एक बदमाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई से बिजली का तार चोरी करके भाग रहे बदमाशों की बोलेरो गाड़ी किठौर क्षेत्र में पलट गई। जिससे तसलीम नाम के बदमाश की गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बदमाश घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


बताया गया कि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाशों का पीछा भावनपुर और परीक्षितगढ़ पुलिस कर रही थी। करीब तीन लाख कीमत के बिजली के तार मौके से पुलिस को मिले हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि बदमाश पहले भी बिजली का तार चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इस बार ये बदमाश बोलेरो गाड़ी में थे। बताया गया कि तीव्र मोड़ और कोहरे के कारण गाड़ी पलट गई। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें