फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : अभिनेत्री अनारा गुप्ता और पार्टनर पर 24.60 लाख के गबन की रिपोर्ट दर्ज, ये है पूरा मामला

Wed, 24 Jan 2024 10:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : भोजपुरी अभिनेत्री अनारा गुप्ता और पार्टनर पर 24.60 लाख के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानिए आखिर यह पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री अनारा गुप्ता और उनके पार्टनर के खिलाफ फिल्म निर्माण में पैसा लगाने के नाम पर 24.60 लाख रुपये के गबन की रिपोर्ट टीपीनगर थाने में दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गांंव बना निवासी योगेश कुमार सिंह बागपत रोड पर विद्या यूनिवर्सिटी के पास रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में उनके घनिष्ठ मित्र योगेंद्र कुमार ने वाराणसी निवासी अपने परिचित शत्रुघ्न तहसीलदार सिंह से मुलाकात कराई थी।

शत्रुघ्न तहसीलदार सिंह ने बताया था कि उनका और मशहूर अभिनेत्री अनारा गुप्ता का एम्परर मीडिया एंड एंडोर्समेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फिल्म प्रोडक्शन हाऊस है, जिससे कुछ फिल्म डायरेक्टर भी जुड़े हैं। उसने कहा कि हम अपने प्रोडक्शन हाऊस में स्कीम के तहत पैसा लगाने वालों को दो से तीन गुना वापस करते हैं। उसने अनारा गुप्ता से फाेन पर उनकी बात कराई।

इसके बाद लखनऊ स्थित कार्यालय पर अनारा गुप्ता से मिलवाया। दोनों की बातों में आकर उन्होंने दोनों की कंपनी की डायमंड स्क्रीन मेंबरशिप मई से अक्तूबर 2017 तक ले ली। उन्होंने अपने बैंक खाते से और रिश्तेदारों व मित्रों से उधार लेकर 20.24 लाख नकद कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद 9.76 लाख रुपये नकद भी दिए। कुछ समय बाद इन लोगों ने उनके पास 5.40 लाख रुपये भेज दिए।

यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
विज्ञापन

इसके बाद दोनों से काफी प्रयासों के बाद संपर्क नहीं हुआ। कार्यालय पर ताला लटका मिला। काफी मुश्किल से शत्रुघ्न तहसीलदार सिंह से फोन पर बात की तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें