फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- पहले समाजवादी पार्टी के गुर्गों को मिलती थी साइकिल, अब श्रमिकों को मिलता है लाभ

Sat, 30 Jan 2021 03:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मंच से बोलते स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला निर्माण श्रमिकों को लाभ सहित अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र का लाभ देने के लिए चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले जिन साइकिलों का वितरण किया जाता था वो साइकिल समाजवादी पार्टी के गुर्गों को मिलती थी लेकिन, अब सीधा लाभ श्रमिकों के बच्चों को दिया जा रहा है। जिन योजनायों को सपने में भी नहीं सोच सकते थे वो साकार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास, उज्ज्वला योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं का लाभ दिया। श्रमिक हमारे राष्ट्र निर्माता भी हैं और भाग्य विधाता भी है। 

उन्होंने कहा कि मार्च तक हम निशुल्क पंजीकरण अभियान चला रहे हैं। वहीं, अब श्रमिकों को पंजीकरण कराने के लिए ठेकेदार के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। अब सीधा श्रमिक लिखकर दे देगा और हम पंजीकरण कर देंगे। उन्होंने कहा कि 2009 से 2017 तक 34 लाख पंजीकरण और मात्र चार साल में 75 लाख पंजीकरण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक करोड़ श्रमिकों के पंजीकरण का है। इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यवीर त्यागी, डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आकाश की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शरीर में निकले 56 फैक्चर, खौफनाक थी वारदात, तस्वीरें
विज्ञापन


18 मंडल में 18 विद्यालय बनेंगे 
श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। उनका नाम अटल आवासीय विद्यालय रखा जाएगा। एक विद्यालय में एक हजार बच्चे पढ़ेंगे। 12 से लेकर 15 एकड में विद्यालय बनेगा। लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। स्कूल में हॉस्टल भी बनाये जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें