उत्तर प्रदेश के मेरठ में अस्थाई जेल के कारण सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में कक्षाएं नहीं चल पा रही हैं। इससे छात्र परेशान हैं। शासन से भौतिक कक्षाओं के निर्देश आ चुके हैं, लेकिन बीटेक के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ी रही है। छात्रों ने राजभवन को ई-मेल कर अस्थाई जेल हटवाने की मांग की है।
कॉलेज में बीटेक में दो हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। एमबीए एचए पाठ्यक्रम भी यहीं पर चलता है। एक महीने पहले शासन ने सभी कॉलेजों को भौतिक कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए थे। खासतौर से इंजीनियरिंग और साइंस की कक्षाओं पर ज्यादा जोर दिया गया था। गुरुवार को छात्रों ने विवि के अधिकारियों से मिलकर कक्षाएं चलाने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: आकाश की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शरीर में निकले 56 फैक्चर, खौफनाक थी वारदात, तस्वीरें
वहीं शुक्रवार को छात्रों की तरफ से राजभवन को ई-मेल आईडी के माध्यम से शिकायत की गई है। लगता है कि प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि छात्र-छात्राएं कहां पढ़ाई करेंगे। विवि के अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगली परीक्षा के लिए फार्म भरवाने शुरू हो गए हैं, ऐसे में अगर जेल नहीं हटाई गई छात्र-छात्राओं का कोर्स भी पूरा नहीं हो पाएगा। विवि प्रशासन रिमाइंडर जारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: चौधरी नरेश टिकैत बोले- हम कत्ल कर सकते हैं, देश का अपमान नहीं, पढ़िए और क्या कहा...
शासन के आदेश का इंतजार
कोरोना के मामले भले ही कम हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसीलिए गाइडलाइन का पालन हो रहा है। शासन से आदेश मिलते ही अस्थाई जेल की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी।
- डॉ. बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/