जनप्रतिनिधियों द्वारा इंडस्ट्रियल फीडरों व कृषि फीडरों पर रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति न होने की शिकायतों पर तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। कहा कि मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद तीनों ही मंडलों में कृषि फीडरों पर 10 घंटे व इंडस्ट्री फीडर पर निर्बाध आपूर्ति की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए। कहा कि बारिश के चलते जनपदों में ट्रांसफार्मरों के जलने की शिकायतें बढ़ी हैं। कहा कि जिन भी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकता है तो यह अवश्य तस्दीक कर लें कि यदि उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगना है तो उसे ही लगवाएं। वहीं किसी भी स्थान पर दोबारा ट्रांसफार्मर फुंका है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने, 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें। जनता के बीच विद्युत विभाग की छवि बहुत अच्छी हुई है, यह और भी बेहतर हो इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें। उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारी संतुष्टि है, इस बात का विशेष ध्यान रखें।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के मा. सांसद, मा. मंत्री व मा. विधायकों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों से जूनियर इंजीनियर स्तर तक के सभी अधिकारी शामिल रहे। ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों व समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/