लीपापोती में जुटे दोषी अधिकारी
भ्रष्टाचार को दबाने के लिए दोषी अधिकारी पूरी ताकत लगा रहे हैं। बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार कनेक्शन विहीन और बकाए में कटे विद्युत कनेक्शन वाले नलकूपों का छह महीने पुराना बकाया बिल जमा करने का नोटिस मांगा जा रहा है ताकि नलकूपों के चलने का सुबूत जांच के समय दिया जा सके। लेकिन बिजली विभाग ने फर्जी नोटिस देने से मना कर दिया है।
नगर आयुक्त के पास पहुंचा मामला
भाजपा के पूर्व पार्षद एवं संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त से कर दी है। शिकायती पत्र में आठ कॉलोनियों की ठप पड़ी नौ ट्यूबवेल और पांच टंकियों के संचालन और रखरखाव के लिए लाखों रुपये के भुगतान का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
दोषियों से होगी वसूली
ठप पड़े नलकूपों और टंकियों का भुगतान किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषियों से भुगतान राशि की वसूली की जाएगी।
- डॉ. अरविंद चौरसिया, नगर आयुक्त
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/