फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का माहौल खराब कर रहे भाजपा व आरएसएस: मंत्री सिद्दीक उल्लाह

Wed, 10 Jul 2019 09:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते मौलाना सिद्दीक उल्लाह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के मंत्री मौलाना सिद्दीक उल्लाह चौधरी ने बीजेपी और आरएसएस पर बंगाल का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता सरकार उनके नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

विज्ञापन


बुधवार को मदनी मंजिल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मौलाना सिद्दीक उल्लाह चौधरी ने कहा कि बंगाल एक सेक्युलर प्रदेश है। इसमें किसी को भी गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ममता सरकार माहौल खराब करने वाले लोगों के नापाक मंसूबों को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगी। 

आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी टीएमसी के खिलाफ झूठा प्रचार कर सरकार को बदनाम करना चाहती है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी भी सूरत में प्रदेश के हालात को खराब नहीं होने देंगी। 
विज्ञापन


मौलाना सिद्दीक उल्लाह ने कहा कि मेरा दावा कि सीएम ममता के अलावा कोई भी ऐसा लीडर नहीं है जो फिरकापस्त ताकतों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद कर उनका पुरजोर विरोध कर रहा है। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा का वजूद भी नहीं बचेगा। इस मौके पर जहीन अहमद, मौलाना इब्राहीम कासमी, मौलाना हकीमुद्दीन कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें