फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: दिल्ली रोडवेज की एसी बस में परिचालक से 40 हजार की लूट, एक बदमाश दबोचा

Wed, 10 Jul 2019 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के शामली में बुधवार को दिल्ली से शामली पहुंची रोडवेज की एसी बस में दिनदहाड़े चालक व परिचालक से लूट हो गई। वहीं एक बदमाश को चालक व अन्य यात्रियों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और दबोचे गए बदमाश को लेकर थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र में बुधवार दोपहर दिल्ली से आ रही रोडवेज बस शामली से आकर कस्बे के बस स्टैंड पर रुकी थी। यहां से जैसे ही बस आगे जाने के लिए रवाना हुई तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार कुछ युवकों ने बस परिचालक श्रवण निवासी बड़ौत पर हमला कर दिया और नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद चार बदमाश चरथावल स्टैंड के पास बस से कूदकर फरार हो गए जबकि एक आरोपी को यात्रियों व चालक ने पकड़ लिया। 

परिचालक ने अनुसार बैग में 35 से 40 हजार के बीच की रकम थी। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं बस के सहचालक मोहित निवासी कांधला ने बताया कि बदमाश उसकी सोने की चैन भी लूटकर ले गए। वहीं पकड़े गए आरोपी बदमाश को थाने ले जाया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें