जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और मेरठ जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद वह जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में पीपी मॉडल पर सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे शुरू कराए गए हैं। अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा और क्या सुधार कराए जा सकते हैं, यह निरीक्षण के दौरान ही पता चलेगा। वह हर जिले में जाकर समीक्षा करेंगे और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
आयुष्मान कार्ड का हो रहा दुरुपयोग, मिल रहीं शिकायतें
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना की भी बुधवार को समीक्षा करेंगे। उनसे कार्यकर्ता मिले थे, जिन्होंने शिकायत की है कि कुछ निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करा रहे हैं। ऐसा कराने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। कार्ड का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य और सीएमओ को निर्देशित किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/