उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल से 5 मई तक सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में गोवंश के लिए भूसा पराली हरा चारा आदि की व्यवस्था के लिए अभियान की शुरुआत की है। सभी गौशालाओं में गोवंश के लिए प्रकाश व्यवस्था पानी और चारे की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सांसद विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर गांव में भूसा बैंक बनाने का काम करें। भूसा बैंक में अधिक से अधिक भूसा इकट्ठा हो इसमें आम जनता का सहयोग भी लें ताकि अधिक से अधिक लोग दान करने का काम करें।
गोचर भूमि होंगी कब्जा मुक्त और उगाया जाएगा हरा चारा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देहात में काफी गोचर भूमि है जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे भी कर लिए हैं। इन सभी भूमियों को कब्जा मुक्त कराने और उस भूमि पर हरा चारा उगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ग्राम पंचायतों की भूमि पर गौशाला बनवाई जाएंगी उन्होंने कहा कि जो गरीब व्यक्ति गाय पालन करना चाहता है उसको प्रत्येक गाय पालने की एवज में प्रति माह 900 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक साल के भीतर उत्तर प्रदेश की किसी सड़क या किसान के खेत में छुट्टा पशु नजर नहीं आएगा।
गौशाला को बनाया जाएगा कमर्शियल
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी गौशालाओं को कमर्शियल बनाया जाएगा। गायों से मिलने वाले दूध दही घी गोबर मूत्र आदि का व्यापार किया जाएगा। गोबर से गैस बनाने के लिए भी कार्य किया जाना है।
हर घर से गाय को मिले पहली रोटी इसकी होगी शुरुआत
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में है प्रत्येक हिंदू परिवार अपनी रसोई से पहली रोटी गाय के नाम निकालता रहा है। सरकार का प्रयास है कि हर घर से बेसहारा गायों के लिए पहली रोटी मिले इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
मंत्री के इर्द-गिर्द घूमते रहे याकूब की फैक्ट्री संचालन के आरोपी
उधर, हापुड़ रोड स्थित अलीपुर जमाना में अवैध रूप से संचालित मिली अल फहीम मीटैक्स कंपनी के आरोपों में घिरे पशु पालन विभाग के चिकित्सक बेखौफ होकर कैबिनेट मंत्री के इर्द-गिर्द घूमते नजर आए।
एक तरफ जहां कैबिनेट मंत्री मीडिया द्वारा किए गए सवालों मैं गिरे हुए थे वही पशु चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने उस समय मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बस यही कहा कि हमारे सब संज्ञान में आ गया है, जो भी इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।