फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पहुंचे अमित शाह: सपा पर बोला हमला, जनता को सुनाए क्राइम के आंकड़ें, अखिलेश से मांगा जवाब

Sat, 22 Jan 2022 08:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कैराना में पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद मेरठ पहुंचे अमित शाह ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश सरकार की कमियां गिनाईं तो हॉल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे अमित शाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के बाद मेरठ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को निशाना बनाया। उन्होंने अखिलेश की सरकार के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में क्राइम के आंकड़ों में आए बड़े अंतर को पश्चिमी यूपी की जनता के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने जनता को आंकड़ें पढ़कर सुनाए तो हॉल तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन


अमित शाह ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि 2016 की अपेक्षा 2020 में डकैती में 70 प्रतिशत, लूट में 69 प्रतिशत, हत्या में 32 फीसदी, अपहरण में 35 प्रतिशत की कटौती हुई है। वहीं दहेज के मामलों में 22 फीसदी की कटौती हुई। शाह ने बताया कि दुष्कर्म के मामलों में 25 फीसदी की कटौती हुई। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो आंकड़ें मैंने पश्चिमी यूपी की जनता के सामने रखे हैं, अखिलेश बाबू इनका जवाब आपको देना होगा।

वहीं उन्होंने कहा कि लगभग 1866 करोड़ रुपये की संपत्ति माफिया से जब्त कराकर सरकार ने जनता के सामने लाई। इससे पहले होटल गॉडविन में इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


अमित शाह मेरठ शहर, कैंट, और मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट के प्रबुद्ध वर्ग के 200 लोगों के साथ संवाद किया। संवाद में शिक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर, उद्यमी, व्यापारी आदि बुलाए गए। शाह हेलिकॉप्टर से परतापुर हवाई पट्टी पर पहुंचे। इसके बाद कार से गॉडविन होटल पहुंचे।

बताया गया कि पहले अमित शाह का शुक्रवार को आने का कार्यक्रम था, बाद में 23 जनवरी को उनके आने की सूचना थी लेकिन अब शनिवार को उनके आने का कार्यक्रम जारी हो गया था।

यह भी पढ़ें: कैराना में अमित शाह: पहले पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात, फिर घर-घर किया प्रचार, तस्वीरों में देखें ये सियासी दौरा

Trending Videos
विज्ञापन

पहले कैराना पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार में कैराना का माहौल बदला है। कानून व्यवस्था सुधरी तो पलायन कराने वाले खुद ही पलायन कर गए हैं। शाह ने शामली और मेरठ में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिजनौर में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहारनपुर में कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के साथ बैठक कर जीत का मंत्र भी दिया।
 
भाजपा ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। कैराना पहुंचे गृह मंत्री ने पलायन पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया और कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास की प्राथमिक शर्त कानून व्यवस्था होती है। ये वही कैराना है, जहां से लोग बदतर कानून-व्यवस्था के चलते पलायन करने लगे थे। अब पीड़ित परिवार के लोग अब बिना किसी खौफ के यहां रह रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में देश का सबसे विकसित राज्य होगा। यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखना है। तुष्टीकरण को खत्म करना है। एक जाति के लिए काम करने वाली सरकारों की प्रथाओं को खत्म करना है। 

यह भी पढ़ें: UP elections 2022: बिजनौर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बूथ की मजबूती ही जीत का मंत्र: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सरधना (मेरठ) से आए कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती ही जीत का मंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयारी करने और मतदाताओं को बूथ तक लाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को कहा। युवा विंग और संगठन से जुड़ी महिलाओं को भी प्रचार में जुटने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें