फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम का सामान बनाने के कारखाने में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम का सामान बनाने के कारखाने में लाखों की चोरी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में जिम का सामान बनाने वाले कारखाने में चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी सहित लाखों का सामान चोरी करके ले गए। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने के बाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी के निवासी शकील अहमद की बिजलीबंबा बाईपास पर यह कारखाना है। इसमें जिम का सामान तैयार किया जाता है। शकील ने बताया कि सोमवार रात वह कारखाना बंद करके घर गए थे। मंगलवार सुबह दोबारा वहां पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर कारखाने से करीब डेढ़ लाख रुपये, 12 वेल्डिंग मशीन, आठ कटिंग मशीन और अन्य कीमती सामान ले गए। उन्होंने बताया कि चोर कारखाने से करीब 10 लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारखाना मालिक के अनुसार उन्होंने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी तो तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। परतापुर, लिसाड़ी गेट और खरखौदा थाने की पुलिस एक दूसरे का क्षेत्र बताने लगी। बाद में लिसाड़ीगेट पुलिस का क्षेत्र निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें