फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी श्रद्धांजलि: हर जवान की शहादत के बाद ये दो युवक अपनी पीठ पर बनवा लेते हैं उनके नाम टैटू

Sun, 12 Sep 2021 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पीठ पर शहीदों के नाम गुदवाने वाले विजय हिंदुस्तानी व अभिषेक गौतम नीचे - फोटो : अमर उजाला
देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के दो युवकों ने देशभक्ति का अनोखा जुनून दिखाया है। दिल्ली के अभिषेक गौतम और शामली के विजय हिंदुस्तानी भारतीय सेना के हर जवान की शहादत के बाद उनके नाम का टैटू अपनी पीठ पर बनवा लेते हैं। ये दोनों ही युवक ऐसा करने को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि मानते हैं। खास बात यह है कि दिल्ली निवासी अभिषेक ने जहां अपनी पीठ पर 606 शहीदों के नाम गुदवाए हुए हैं। वहीं शामली के विजय हिंदुस्तानी ने अपनी पीठ पर पश्चिमी यूपी के 183 शहीदों के नाम के टैटू बनवाए हुए हैं। 

रविवार को विजय हिंदुस्तानी तिरंगा झंडा लेकर शोपियां में शहीद हुए मेजर मयंक विश्नोई के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा तो विजय हिंदुस्तानी ने भारत माता के नारे लगाते हुए देश के जाबांज शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

2 of 7
विजय हिंदुस्तानी ने कमर पर गुदवाए हैं 183 शहीदों के नाम - फोटो : अमर उजाला
अपने शरीर पर 183 शहीदों के नाम के टैटू बनवाए हुए विजय हिंदुस्तानी ने कंकरखेड़ा के शहीद मेजर मयंक विश्नोई को उनके आवास पर पहुंचकर सलामी दी। वह शामली से मेरठ पहुंचे और कंकरखेड़ा के बाजारों में मार्च करते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए उनके आवास तक पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
विजय हिंदुस्तानी - फोटो : अमर उजाला
विजय हिंदुस्तानी ने बताया कि वह अभी तक देशभर में शहीद हुए 300 से अधिक शहीदों की अंतिम यात्रा में शामिल हो चुके हैं। कहा कि भारतीय सैनिक देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए रात दिन बॉर्डर पर रहते हैं। ऐसे में प्रत्येक हिंदुस्तानी का दायित्व बनता है कि राष्ट्र के लिए बलिदान होने वाले इन वीर सपूतों को सम्मान प्रदान करें। मैं इसे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि मानता हूं।

4 of 7
अभिषेक गौतम - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह दिल्ली निवासी अभिषेक गौतम में अपनी पीठ पर एक दो नही, बल्कि 606 शहीदों के नाम गुदवाए हैं। यही नहीं, बल्कि कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल के अमर शहीद जवानों और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम गुदवाए हैं। इसके साथ ही अभिषेक गौतम ने देश के वीर महापुरूषों के टेटू भी बनवाए हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
अभिषेक गौतम - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक गौतम ने साल 2019 में मेरठ के बसा टीकरी पहुंचकर पुलवामा के शहीद अजय कुमार को सलामी देकर श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह सभी शहीदों के घर जाएंगे। इसकी शुरुआत उसने शहीद अजय कुमार के घर से की है। अभिषके दिल्ली में इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद मेजर मयंक विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
2019 से अब तक मेरठ के दस जवानों ने दिया बलिदान
क्रांति धरा मेरठ के जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। वर्ष-2019 से अब तक दस जवान शहीद हो चुके हैं। इसमें केतन शर्मा और मयंक विश्नोई मेजर हैं। सबसे अहम बात ये रही कि दोनों मेजर घर के इकलौते चिराग थे। मेजर केतन शर्मा के परिवार में एक बहन और मेजर मयंक विश्नाई के घर में दो बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हीद मेजर मयंक विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में 20 दिन पहले सूबेदार राम सिंह ने कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान शहीद होने तक आतंकी को मार गिराया था। वह भी राष्ट्रीय राइफल्स में थे। सूबेदार वीरेंद्र कुमार, पायलट अभिनव चौधरी, कैप्टन श्रेयांश कश्यप, राइफलमैन रोहित सिवाच, हवलदार बिपुल राय, लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी, अनिल तोमर बलिदान दे चुके हैं। सिसौली के अनिल भी राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें