फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में रानी नगला राजवाहे में गिरी बाइक, युवक की मौत, परिजनों ने हमले का लगाया आरोप

Fri, 31 Jul 2026 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गणेशपुर से मेरठ लौटते समय रानी नगला के पास राजवाहे में गिरी बाइक। हादसे में केशव की मौके पर मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल।परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हमला कर बाइक गिराने का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी।

विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी मृतक युवक की बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रानी नगला के पास राजवाहे में बाइक गिरने से हुई। मृतक के परिजनों ने इसे महज सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए अज्ञात लोगों पर हमला कर बाइक गिराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा
थाना पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे गणेशपुर गांव में रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बाइक से मेरठ लौट रहे थे। रानी नगला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर राजवाहे में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार केशव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आर्यन के नाम का टैटू देखते ही भड़का था हिस्ट्रीशीटर, छात्रा पर बरसाईं गोलियां; हथियार सप्लायर की तलाश तेज

विज्ञापन

घायल का अस्पताल में इलाज, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों पर पहले हमला किया गया, जिसके बाद उनकी बाइक राजवाहे में गिर गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की हो रही जांच
थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला सड़क हादसे का है या फिर हमले के बाद हुई घटना का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें