फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था युवक, चलते-चलते आई मौत, CCTV में कैद हुई घटना

Sat, 03 Dec 2022 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कहते हैं मौत का कोई समय नहीं होता, ऐसा ही मेरठ के किदवई नगर में हुआ। यहां दोस्तों के साथ घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में चलते चलते ही मौत ने अपने आगोश में ले लिया। सीसीटीवी में मौत का लाइव सीन कैद हो गया।
विज्ञापन
चलते चलते हुई युवक की मौत् - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किदवई नगर में युवक की चलते-चलते मौत हो गई। युवक की राह चलते मौत की इस घटना के बारे में जानकर हर कोई स्तब्ध रह गया। वहीं यह पूरी घटना क्षेत्र में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन



 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि 11 बजे चार दोस्तों का एक ग्रुप गली से गुजरता हुआ दिखाई देता है। चारों आपस में बातचीत करते चल रहे हैं। इसी दौरान नीली हुडी पहने एक युवक मुहं पर हाथ रखकर छींकता नजर आता है।

यह भी पढ़ें: Meerut: सुबह उठकर सीसीटीवी चेक कर रहा था मकान मालिक, अचानक दिखी ऐसी चीज, डर के मारे घरों में दुबके लोग

विज्ञापन


इसके कुछ ही पल बाद युवक अपने दोस्त के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है लेकिन फिसलकर सड़क पर गिर पड़ता है। युवक के दोस्त उसे संभालने का प्रयास करते हैं लेकिन तब तक उसकी मौत हो जाती है। 
विज्ञापन


युवक की अचानक मौत से दोस्त भी स्तब्ध रह गए। वे तुरंत युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें