फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut news: रेवाड़ी जाने वाली मेरठ शटल ट्रेन 21 दिसंबर तक रद्द, सभी रिजर्वेशन कैंसिल

Sat, 03 Dec 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में कैंट से रवाना होकर रेवाड़ी जाने वाली शटल को पटेलनगर में चल रहे कार्य के चलते 21 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है। जिसमें सारे रिजर्वेशन को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट से रवाना होकर रेवाड़ी जाने वाली मेरठ शटल 21 दिसंबर तक रद्द रहेगी। उधर सिटी स्टेशन के अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया पटेलनगर में कार्य होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। बता दे कि मेरठ से सुबह 6:45 बजे ट्रेन संख्या - 14030 से जाती है। जबकि रेवाड़ी से संख्या - 04435 से वापिस लौटती है। इस निर्णय के बाद सभी रिजर्वेशन कैंसिल कर दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी से दो - चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: मुस्लिमों का पढ़ने मन, भाजपा कर रही जतन, पर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज करेंगे चुनावी दौरा
विज्ञापन


मेरठ शटल आज अचानक ही रद्द करनी पड़ी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालंकि आरपी सिंह का कहना है शनिवार व रविवार को ऑफिस बंद होने के कारण यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं रही। कार्य दिवस में ऐसा होता तो परेशानी हो सकती थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें