फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नेवी में ट्रेनिंग कर लौटे युवक ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम, मां से आखिरी बार की बात और ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Tue, 29 Mar 2022 04:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नेवी में छह महीने की ट्रेनिंग के बाद घर लौटे 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक मेरठ के धंजू गांव का निवासी हरि दर्शन का बेटा था।
विज्ञापन
मृतक मृगांश का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेवी में छह महीने की ट्रेनिंग के बाद आए युवक मृगांश (22) ने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव पावली खास स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जीआरपी ने मृतक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। दो दिन पहले ही युवक ने मां को फोन किया था और कहा था कि वह मुंबई में है। फिलहाल पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृगांश धंजू गांव का निवासी हरि दर्शन का बेटा था। बताया जा रहा है कि छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करके वह यहां पहुंचा। उसे 10 अप्रैल को फिर से जाना था। चार दिन पहले ही वह घर से गया था। दो दिन पहले ही मां के पास फोन कर बताया कि वह मुंबई में है।

यह भी पढ़ें: मिशन रफ्तार: मेरठ में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें , 20 मिनट में पहुंचेंगे गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन


रविवार रात दो बजे जीआरपी की ओर से पिता को उसका शव मिलने की सूचना दी गई है। पहले कंकरखेड़ा पुलिस ने पहुंची, बाद में जीआरपी ने पहुंचकर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उसकी जेब से पिता का एटीएम कार्ड, तीन रुपये और पैन कार्ड मिला है। परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मृगांश ने यह कदम क्यों उठाया। सोमवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें