किठौर थानाक्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में नाले की खुदाई के दौरान एक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के किठौर में आज दोपहर नाले की खोदाई के दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में नाले की खुदाई के दौरान एक दीवार भारभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। वही साथी घायल मजदूर को माछरा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक कस्बा शाहजहांपुर में मेरठ गढ़ मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर निवासी अशफाक़ (42) पुत्र इस्लाम नाले की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान एक दीवार भरभराकर असफाक के ऊपर गिर गई।
दीवार के नीचे अशफाक़ दब गया। साथियों ने अशफाक़ को बहार निकाला और माछरा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।