फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आमने-सामने की भिड़ंत में दो कारों के उड़े परखच्चे, ससुराल जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

Wed, 08 Jun 2022 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र में हिंडन नदी मोड़ के समीप दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत  हो गई। हादसे में ससुराल जा रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में हिंडन नदी मोड़ के समीप दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में ससुराल आ रहे युवक की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देवबंद अस्पताल भिजवाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर सवा दो बजे गांव महेशपुर में बड़गांव-नानौता-देवबंद मार्ग पर हिंडन नदी के तीव्र मोड़ पर दो कारों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें हरिद्वार के मिरारपुर गांव निवासी अल्टो कार सवार अश्वनी कुमार पुत्र कुवरसैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवबंद की ओर जा रही कार सवार सहारनपुर निवासी अजय व संजीव घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही सड़क हादसों ने ली पांच जानें, अलग-अलग क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देवबंद अस्पताल भिजवाया। अश्वनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है। मृतक अश्वनी बड़गांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहा था। ससुराल पहुंचने से तीन किमी पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की ससुराल में सूचना मिलने पर कोहराम मच गया।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें